शिक्षा

स्कॉलर्स एकेडमी की छात्राओं का राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन

कोटद्वार (न्यूज कैम्पस)। ताइक्वांडो चैंपियनशिप के मुकाबलों में स्कॉलर्स एकेडमी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीते।

प्रधानाचार्या एकता रावत ने कहा कि “12वीं नेशनल ओपन क्योरुगी, पूमसे और स्पीड किकिंग ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026” ताइक्वांडो स्टेडियम नई दिल्ली में 13 से 15 मई को आयोजित हुई।

प्रधानाचार्या रावत ने कहा कि स्कॉलर्स एकेडमी के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। लड़कियों के जूनियर वर्ग में कक्षा 7वीं की छात्रा आयुषी पुत्री राजपाल सिंह रावत ने 47 किलोग्राम वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता।

वहीं, कक्षा 5वीं की अंजनी श्री पुत्री श्रीश जदली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्योरुगी में दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता।

उन्होंने कहा, “देश भर से दो हजार से अधिक प्रतिभागियों वाले इतने बड़े मंच पर प्रतिस्पर्धा करना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। हमारे युवा खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धा में विजयी होते देखना गर्व की बात रही।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *