उत्तराखंड

नेपाल से आ रही यात्री बस नदी में फंसी, सवारी दहशत में

SDRF ने बस में सवार लोगों को सकुशल बाहर निकाला

हरिद्वार। चिड़ियापुर के निकट बस के नदी में फंसने से यात्रियों की जान पर बन आयी। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने सवारियों को सकुशल बाहर निकाला। शुक्रवार की सुबह सिटी कण्ट्रोल रूम ने SDRF टीम को सूचित किया गया कि हरिद्वार में चिड़ियापुर चेक पोस्ट के पास एक बस नदी में फंस गयी है। जिसमे कई लोग सवार हैं। सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीम एडिशनल उप निरीक्षक परविंदर धस्माना टीम के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

decoding="async" class="alignnone wp-image-2291 size-full" src="https://indiatimesgroup.com/wp-content/uploads/2023/09/WhatsApp-Image-2023-09-15-at-09.09.22-1.jpeg" sizes="(max-width: 1156px) 100vw, 1156px" srcset="https://indiatimesgroup.com/wp-content/uploads/2023/09/WhatsApp-Image-2023-09-15-at-09.09.22-1.jpeg 1156w, https://indiatimesgroup.com/wp-content/uploads/2023/09/WhatsApp-Image-2023-09-15-at-09.09.22-1-300x225.jpeg 300w, https://indiatimesgroup.com/wp-content/uploads/2023/09/WhatsApp-Image-2023-09-15-at-09.09.22-1-1024x768.jpeg 1024w, https://indiatimesgroup.com/wp-content/uploads/2023/09/WhatsApp-Image-2023-09-15-at-09.09.22-1-768x576.jpeg 768w, https://indiatimesgroup.com/wp-content/uploads/2023/09/WhatsApp-Image-2023-09-15-at-09.09.22-1-696x522.jpeg 696w, https://indiatimesgroup.com/wp-content/uploads/2023/09/WhatsApp-Image-2023-09-15-at-09.09.22-1-1068x801.jpeg 1068w, https://indiatimesgroup.com/wp-content/uploads/2023/09/WhatsApp-Image-2023-09-15-at-09.09.22-1-560x420.jpeg 560w, https://indiatimesgroup.com/wp-content/uploads/2023/09/WhatsApp-Image-2023-09-15-at-09.09.22-1-80x60.jpeg 80w, https://indiatimesgroup.com/wp-content/uploads/2023/09/WhatsApp-Image-2023-09-15-at-09.09.22-1-265x198.jpeg 265w, https://indiatimesgroup.com/wp-content/uploads/2023/09/WhatsApp-Image-2023-09-15-at-09.09.22-1-24x18.jpeg 24w, https://indiatimesgroup.com/wp-content/uploads/2023/09/WhatsApp-Image-2023-09-15-at-09.09.22-1-36x27.jpeg 36w, https://indiatimesgroup.com/wp-content/uploads/2023/09/WhatsApp-Image-2023-09-15-at-09.09.22-1-48x36.jpeg 48w" alt="" width="1156" height="867" />

रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और एक एक कर बस में सवार लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पहुंचाया गया। बस में सवार 6 लोग बाहर निकलकर पुल के नीचे , पिलरो पर चढ़े गये थे। SDRF ने रोप के माध्यम से इन्हें रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर लाया गया। गौरतलब है कि, बस नेपालगंज रुपेड़िया से हरिद्वार आ रही थी। बस में 53 लोग सवार थे। जो मुख्यतः नेपाल मूल के निवासी हैं। अचानक मार्ग पर बरसाती नदी में पानी ज्यादा आ जाने के कारण बस नदी में ही फंस गयी। SDRF ने सभी सवारियों को समय रहते रेस्क्यू कर दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *