शिक्षा

नवाचारी मॉडल प्रजेनटेशन के साथ स्कॉलर्स एकेडमी में हुआ ज्ञान मंथन

कोटद्वार (न्यूज कैम्पस)। स्कॉलर्स एकेडमी में बुधवार को ज्ञान मंथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने सभी विषयों पर प्रजेनटेशन तैयार कर प्रस्तुत किया।

पूर्व प्रदेश महामंत्री कांग्रेस रंजना रावत और पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनीता कोटनाला ने सुबह 10 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शिक्षा और सामाजिक कल्याण समूहों की प्रतिष्ठित हस्तियों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था।

प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी विषयगत समझ और रचनात्मक सोच को दर्शाते हुए विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, कंप्यूटर साइंस, हिंदी, अंग्रेज़ी, संस्कृत और कला एवं शिल्प जैसे विविध विषयों पर आकर्षक, नवाचारी और ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत किए।

डायरेक्टर जे. एस. नेगी और प्रधानाचार्या एकता रावत ने ‘ज्ञान मंथन 2025’ के अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न रहने पर सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया।

उन्होंने छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए इसे अनुकरणीय बताया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों को लेकर विद्यालय की प्रतिबद्धता को दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *