शिक्षा

स्कॉलर्स एकेडमी में हुआ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर मंथन

कोटद्वार (न्यूज कैंपस)। स्कॉलर्स एकेडमी के तत्वाधान में कक्षा 3 से 8 तक के लिए ‘कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ पर शिक्षकों के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

प्रधानाचार्या एकता रावत ने कहा कि ट्रेनिंग का मकसद टीचर्स को इस प्रकार से स्टूडेंट्स में लॉजिकली थिंकिंग, प्रॉब्लम को सिस्टमैटिक तरीके से हल करने, पैटर्न ढूंढने और AI के एथिकल इस्तेमाल को समझने की काबिलियत को डेवलप करना था जिससे वे भविष्य में विषय को न केवल याद करें अपितु जिज्ञासु बन पढ़ सकें।

उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग के लिए विभिन्न स्कूलों से आए शिक्षकों का साथ में ग्रुप बनाया गया।

डीएवी पब्लिक स्कूल, टी. सी.जी पब्लिक स्कूल, सिद्धबली पब्लिक स्कूल, ए.वी.एन पब्लिक स्कूल, एम.के.वी.एन पब्लिक स्कूल जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के शिक्षकों ने इसमें भाग लिया।

नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 के तहत हुए डिस्ट्रिक्ट लेवल डेलीब्रेशन २०२६ की ट्रेनिंग का मकसद टीचर्स को एजुकेशनल स्ट्रेटेजी से लैस करना था, ताकि वे अलग-अलग सब्जेक्ट में CT और AI कॉन्सेप्ट को इंटीग्रेट कर सकें, स्कूलों में एथिकल, ज़िम्मेदार और फ्यूचर-रेडी लर्निंग माहौल को बढ़ावा दे सकें।

प्रशिक्षण में ज्यूरी की भूमिका में आर्मी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य विजेंद्र दत्त सुंदरियाल, आर. आर पब्लिक स्कूल, नूरपुर के वाइस प्रिंसिपल टीकम सिंह और डी .बी. एस ग्लोबल यूनिवर्सिटी, देहरादून के प्रोफेसर रजत गर्ग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *