खेल

आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025: फाइनल में भारतीय टीम की शानदार जीत, पीएम मोदी ने दी बधाई

नई दिल्ली (नई दिल्ली)। आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के फाइनल में भारतीय टीम की शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी। उन्होंने महिला क्रिकेट टीम की प्रशंसा कर कहा कि टीम का प्रदर्शन अद्भुत कौशल और आत्मविश्वास से भरा रहा। 

पीएम मोदी ने आगे कहा कि पूरे टूर्नामेंट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टीम वर्क और दृढ़ता का अद्भुत प्रदर्शन किया। यह ऐतिहासिक जीत भविष्य की चैम्पियन महिलाओं को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करेगी।

https://x.com/narendramodi/status/1985052859059302562

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल से पीएम ने लिखा, “आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के फाइनल में भारतीय टीम की शानदार जीत। फाइनल में उनका प्रदर्शन अद्भुत कौशल और आत्मविश्वास से भरा था। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण टीम वर्क और दृढ़ता दिखाई। हमारी खिलाड़ियों को बधाई। यह ऐतिहासिक जीत भविष्य की चैंपियन महिलाओं को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करेगी।”

गौरतलब है कि रविवार को हुए इस मुकाबले में भारतीय महिला टीम का मुकाबला साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के साथ था। भारतीय टीम चैम्पियन रही ऑस्ट्रेलियाई टीम को सेमीफाइनल में हरा कर फाइनल में पहुंची थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *