स्कॉलर्स एकेडमी ‘स्किल एक्सपो 2025-26’: करियर च्वाइस पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन
कोटद्वार। स्कॉलर्स एकेडमी के तत्वावधान में ‘स्किल एक्सपो 2025-26’ का आयोजन हुआ। करियर च्वाइस पर कार्यक्रम में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया गया। दस से अधिक यूनिवर्सिटीज के प्रतिनिधियों ने अपने विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले विभिन्न कोर्सेज की जानकारी छात्र-छात्राओं के साथ साझा की।
प्रधानाचार्या एकता रावत ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य स्किल एजुकेशन और अनुभवात्मक शिक्षा को बढ़ावा देना था, जिसके अंतर्गत विद्यार्थी करियर का चुनाव व करियर विकल्पों और भविष्य के लिए आवश्यक कौशल की जानकारी प्रदान कर सके।

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश सहित अन्य राज्यों के अलग- अलग विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल हुए और करियर पर विद्यार्थियों की जागरूकता को बढ़ाने का कार्य किया।
एसआरएम यूनिवर्सिटी (दिल्ली एनसीआर, सोनीपत) शिलर इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी, पंजाब चंडीगढ़ स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा की शारदा यूनिवर्सिटी, देहरादून स्थित आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी, बेनेट यूनिवर्सिटी, एमिटी यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधियों ने छात्र-छात्राओं के बीच विविध करियर अवसरों पर चर्चा कर उनका मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ‘इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी’, ‘मरीन टाइम स्टडी प्रोग्राम’, ‘मैनेजमेंट प्रोग्राम’, ‘हेल्थ साइंस प्रोग्राम’, ‘फार्मास्यूटिकल्स प्रोग्राम’, ‘हॉस्पिटैलिटी प्रोग्राम’ आदि की जानकारी दी गई।
